रायपुर

स्काईवॉक में फंसा नगरसैनिक, ट्रैफिक जवान ने जोखिम उठाकर बचाई जिंदगी

निर्माणाधीन स्काई वाक में गलती से चढ़े एक युवक को ट्रैफिक जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बचा लिया
2 min read
• •
Sep 19, 2018
skywalk
स्काईवॉक में फंसा नगरसैनिक, ट्रैफिक जवान ने जोखिम उठाकर बचाई जिंदगी

रायपुर. राजधानी के शास्त्री चौक पर निर्माणाधीन स्काई वाक में गलती से चढ़े एक युवक को ट्रैफिक जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बचा लिया। वह युवक होमगार्ड का जवान है, जिसकी मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे स्काई वाक पर लोकेश्वर यादव नाम का युवक चढ़ा था। इसकी सूचना राहगीरों ने शास्त्री चौक पर तैनात जवान चंद्रप्रकाश को सूचना दी। चंद्रप्रकाश बिना देर किए तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान की बाजी लगाते हुए स्काई वॉक पर चढ़ गया। जवान ने किसी भी तरह की सेफ्टी के बिना ही उस युवक को सफलतापूर्वक बचा लिया।

जवान चंद्र प्रकाश ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंचा और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सहायता मिलने में देरी होने से जवान ने पास में रखी सीढ़ी से स्काई वाक पर चढऩे की कोशिश की लेकिन वह युवक तक नहीं पहुंच पा रही थी। फिर भी उन्होंने हिम्मत न हारते हुए किसी तरह स्काई वाक के ऊपर तक पहुंच गया। गलत रास्ते से उतरने के दौरान युवक लोहे की पाइप के बीच जा फंसा था। वह करीब दो घंटे से ऐसी ही हालत में था, जिससे वह काफी थक चुका था। इधर सडक़ पर लोगों की भीड़ लग गई थी। वे इस घटना का वीडियो बनाने में मस्त रहे।

स्काई वाक में चढ़ा होम गार्ड का जवान लोकेश्वर यादव ट्रेनिंग के लिए नारायणपुर से होम गार्ड लाइन आया हुआ था। उनके साथियों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी। तब से वह बीमार चल रहा है। अपनी जान की परवाह न करते हुए युवक की जान बचाने वाले ट्रैफिक जवान चंद्रप्रकाश को एसपी और आइजी ने इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस द्वारा लाकेश्वर यादव की पत्नी कल्पना यादव को पुरी घटना की जानकारी दी जा चुकी है। पत्नी कल्पना यादव ने बताया कि वह दो तीन बार गिर चुका है, जिसकी वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट आ चुकी है। अचानक दौरा आने पर वह कभी भी कहीं चला जाता है। उसने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि उन्हें छोडऩ़ा मत साहब... नहीं तो वह फिर कहीं चला जाएगा। मैं रायपुर आकर अपने साथ वापस ले आउंगी।

Updated on:
19 Sept 2018 09:51 am
Published on:
19 Sept 2018 09:51 am