रायपुर

Train Alert : रामलला के दर्शन के लिए ट्रेनों का बदला मार्ग, अब अयोध्या से गुजरेगी बड़ी एक्सप्रेस… चेक करें लिस्ट

Train Alert : अयोध्या रामलला की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान अनेक राज्यों से ट्रेनों की आवाजाही होगी।
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2024, 11:57 AM IST
ayodhya_special_train.jpg

1000 Trains To Ayodhya : अयोध्या रामलला की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान अनेक राज्यों से ट्रेनों की आवाजाही होगी। क्योंकि देश के अनेक राज्यों से अयोध्या के लिए 1000 ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है। उस लिहाज से रेलवे का विस्तार अयोध्या स्टेशन में हुआ नहीं है। इसे देखते हुए लखनऊ रेलवे प्रशासन ने अयोध्या से लेकर सलारपुर स्टेशन तक दूसरी रेल लाइन को तैयार करने में जुटा है। इसलिए इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू करने जा रहा है, ताकि पटरी तैयार हो सके। इस वजह से 11 जनवरी को दुर्ग से चलने वाली नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होते हुए नौतनवा स्टेशन पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिवीजन से चलने वाली नौतनवा एक्सप्रेस ही है, जो अयोध्या स्टेशन से होकर बिलासपुर, रायपुर होकर चलती हैं। बाकी उत्तरप्रदेश और बिहार राज्य के लिए चलने वाली ट्रेनें अयोध्या से होकर नहीं चलती हैं। यहां तक रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस भी। रेल अफसरों के अनुसार अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लखनऊ मंडल के अयोध्या धाम जंक्शन-अयोध्या केंट व सलारपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण रेल लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

इन स्टेशनों से निकलेगी नौतनवा

गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 11 जनवरी को दुर्ग से स्टेशन से चलकर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज-जंघई-वाराणसी-वाराणसी सिटी स्टेशन से होकर नौतनवा जाएगी और 13 जनवरी को नौतनवा से 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी सिटी-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज मार्ग होकर दुर्ग आएगी ।

चलीसा महोत्सव के लिए चकरभाठा स्टेशन में 10 एक्सप्रेस रुकेगी

चकरभाठा में 21 एवं 22 जनवरी को आयोजित होने वाले चालीसा महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव चकरभाठा स्टेशन में 1 मिनट के लिए घोषित किया है। यह व्यवस्था केवल 2 दिनों के लिए है। रेलवे के अनुसार कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, साउथ बिहार, कोरबा-विशाखापट्टरनम लिंक एक्सप्रेस दोनों तरफ से आते-जाते चकरभाठा स्टेशन में रुककर चलेगी।

Updated on:
10 Jan 2024, 11:57 AM IST
Published on: