
बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-नागपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रदद् की गई है !
[typography_font:14pt]02) आज दिनांक 28 मई, 2018 को बिलासपुर से चलने वाली 58212 बिलासपुर-गेवरा रॉड रदद् रहेगी !
[typography_font:14pt]03) आज दिनांक 28 मई, 2018 को नागपुर से चलने वाली 18240 नागपुर-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस रदद्
[typography_font:14pt]रहेगी !
[typography_font:14pt]04) आज दिनांक 28 मई को 18239 गेवरा रॉड-नागपुर शिवनाथ एक्सप्रेस को गेवरारोड एवं बिलासपुर के बीच रद्द की गई है यह गाड़ी बिलासपुर से ही गेवरारोड-नागपुर शिवनाथ एक्सप्रेस बनकर रवाना होगी !
[typography_font:14pt;" >05) आज दिनाक 28 मई को 12856 नागपुर-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस नागपुर के स्थान यह गाड़ी इतवारी से ही रवाना होगी !
इस समय समर सीजन को देखते हुए गाडिय़ों में डेढ़ गुना तक मुसाफिरों की संख्या बढ़ गए हंै। ऐसे में एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द होने से सबसे अधिक दिक्कत इन ट्रेनों के यात्रियों को ही झेलनी पड़ती है। रेलवे के अनुसार वॉशेबल एप्रोन का कार्य के चलते तक कुछ लोकल ट्रेनों के भी रद्द होने की आशंका है।
उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल के जंघई-वाराणसी सेक्शन के अतंर्गत जंघई एवं सुरियावां रेलवे स्टेशनों के बीच 28 मई से 02 जून तक अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 7 दिनों तक रद्द रहेगी।
नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत बाकल रेलवे स्टेशन को ग्रुप सी से बी में किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुये राजनांदगांव-डोगरगढ़ रेलवे स्टेशनों के 26 से 29 मई तक इंटरलोकिंग का कार्य एवं 30 मई को सुबह 08.00 बजे से 20.00 बजे तक नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके फ लस्वरूप कुछ गाडिय़़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा।