रायपुर

Train Cancelled : इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी , रेलवे ने फिर कैंसिल की ये ट्रेनें

Train Cancelled List : ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को फिर से रेलवे ने 8 रद्द होने वाले ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2023, 1:50 PM IST
Train Cancelled : इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी , रेलवे ने फिर कैंसिल की ये ट्रेनें
Train Cancelled : इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी , रेलवे ने फिर कैंसिल की ये ट्रेनें

रायपुर. ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को फिर से रेलवे ने 8 रद्द होने वाले ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। बिलासपुर मंडल में आने वाले जयरामनगर, लटिया और अकलतरा में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम का काम दो दिनों तक होगा। जिसकी वजह से 22 एवं 23 सितम्बर को 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली लागू होने से एक ही सेक्शन में कई गाड़ियों को थोड़े अंतराल पर ही चलाया जा सकता है।

सिकंदराबाद मंडलआज से 26 तक विद्युतीकरण

सिकंदराबाद रेल मंडल में आने वाले माकुडी-सिरपूर टाउन सेक्शन में तीसरी लाइन और विद्युतीकरण का काम 22 से 26 सितम्बर तक किया जाएगा। इन चार दिनों तक इस रूट में चलने वाली रेल गाड़ियों में से 9 को रद्द किया गया है और 11 ट्रेनों का रुट बदल कर दूसरे रेल मार्गों से चलाया जा रहा है।

ये ट्रेनें नहीं हुई रवाना

ये गाड़ियां हुईं कैंसिल

1. 22 एवं 23 सितम्बर को बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

2. 22 एवं 23 सितम्बर को रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

3. 23 एवं 23 सितम्बर को बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

4. 23 एवं 24 सितम्बर को रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

5. 22 एवं 23 सितम्बर को बिलासपुर से चलने वाली 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

6. 22 एवं 23 सितम्बर को कोरबा से चलने वाली 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

7. 22 एवं 23 सितम्बर को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

8. 22 एवं 23 सितम्बर को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

Published on: