रायपुर

शिक्षा विभाग में डायरी के माध्यम से कौन कर रहा था लेनदेन?

उपसंचालक ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर नकली हस्ताक्षर से तैयार किया गया था शिकायती पत्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2022, 10:56 PM IST
Feature image

छत्तीसगढ़ का अनोखा बैंगन, जो 2 फीट तक लंबा
मामले की जानकारी मिलने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक आशुतोष चावरे ने नवा रायपुर के राखी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर क्रमांक 09/2022 में राखी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 419 तथा धारा 469 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। चावरे ने कहा कि विगत दो माह से अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनके नाम, पदनाम और सील का छद्म उपयोग कर फर्जी शिकायत पत्र तैयार किया जा रहा है और इसे जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संस्थानों को भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]ममता बनर्जी और मायावती हैं भाजपा की बी टीम, यूपी में केवल कांग्रेस : भूपेश बघेल
उपसंचालक चावरे के अनुसार लेनदेन से संबंधित आरोपों वाले शिकायती पत्र में उनके जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया है और इसके माध्यम से उनकी तथा विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इसको लेकर उन्होंने राखी पुलिस थाने में शिकायत की थी। शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए राखी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर. शिक्षा विभाग में एक कथित डायरी के माध्यम से पदस्थापना के नाम पर पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया जा रहा। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक आशुतोष चावरे के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात को प्रचारित किया जा रहा कि शिक्षकों के पदस्थापना में लेनदेन की गई है।
ये भी पढ़ें...कोडार में इको पर्यटन केंद्र, सैलानियों के लिए बोटिंग व टेंटिंग फैसिलिटी भी

Published on: