
Income Tax Inspector Transfer: आयकर विभाग भोपाल मुख्यालय के मुख्य आयकर आयुक्त द्वारा (सीजी-एमपी) सेक्टर के 70 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 29 अफसर रायपुर कमिश्नरी रेंज के शामिल हैं। इसमें छत्तीसगढ़ सेक्टर के राजेश कुमार, सुजीत सरकार, अभिषेक कुमार, राकेश बोरकर, कुणाल राणा सहित अन्य शामिल हैं। सभी को नए स्थान पर तत्काल चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार सर्वाधिक तबादले रायपुर निरीक्षकों के किए गए हैं। इसके अलावा बाद मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के निरीक्षकों के नाम शामिल है। बता दें कि 23 जून को एक साथ 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें सर्वाधिक तबादले भोपाल में 46 और रायपुर में 31 निरीक्षकों के किए गए हैं। इसके अलावा इंदौर में 21, भिलाई में 10 और बिलासपुर में 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।
Chhattisgarh Transfer List: लगातार हो रहे तबादलों और पदस्थापनाओं को विभागीय पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नए वित्त वर्ष को ध्यान में रखते हुए सीजी-एमपी आयकर सर्किल को नया स्वरूप दिया गया है, ताकि कर प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और कार्यों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।
विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर किए गए इन तबादलों से विभागीय कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आएगी। नई तैनातियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में मानव संसाधन का संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कर संग्रहण, जांच और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी को और मजबूती मिलेगी।