रायपुर

Chhattisgarh News: टीकाकरण से हुई बच्चों की मौत को लेकर टीएस सिंहदेव चिंतित, कही ये बात…

Chhattisgarh News: टीकाकरण के बाद दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इन घटनाओं के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अचानक जिला हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़ित बच्चों के परिवारों से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया।

less than 1 minute read
Sep 01, 2024

Chhattisgarh News: न्यायधानी बिलासपुर में टीका लगने से दो मासूमों की मौत का मामला सामने आया है। इन दो मौसमों की मौत ने राजनीति तूल पकड़ लिया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार की सुबह बिलासपुर के मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे और यहां टीका लगने से मासूमों की मौत का कारण जानने पहुंचे।

यहां अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखें मासूमों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। टीएस सिंहदेव ने एक मासूम बच्चे को अपने गोद में उठाकर उसे दुलार किया और परिजनों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन से बातचीत के बाद तक देने बताया कि बीजीएस और पेंटा वन टीका मासूम बच्चों को लगने से तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हुई है।

Chhattisgarh News: इस संबंध में टीएस सिंहदेव ने मीडिया के जरिए राज्य सरकार से लापरवाही की जांच करने की मांग की है। इसके साथ ही जिस वैक्सीन का टीका मासूमों को लगा है। उसे तत्काल प्रभाव से रोकने की अपील की है। इसका सरकार को पड़ताल करने की जरूरत है, ताकि दोबारा ये घटनाएं ना हो सकें।

अगर तत्काल नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में भी बड़ी घटनाओं की आंशका जताई है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।

Updated on:
01 Sept 2024 05:37 pm
Published on:
01 Sept 2024 05:35 pm
Also Read
View All