CG Smart Meter: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में विद्युत वितरण कंपनी के मार्गदर्शन में जिले में विद्युत कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगना प्रारंभ हो गया है। फर्म द्वारा अब 3830 मीटर लगाए जा चुके हैं। पहले चरण में राजनांदगांव, मानपुर-मोहला और केसीजी जिले में मुयालयों में स्मार्ट मीटर लगाई जा रही है। विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों की माने तो डेढ़ साल में तीनों जिले के तकरीबन चार लाख से अधिक कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगा दिया जाएगा।