
रायपुर . दोस्त को कर्ज देना एक युवक को भारी पड़ गया। कर्ज चुकाने से बचने दो युवकों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव झाडि़यों में फेंककर भाग निकले। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को मांढर के नहर के किनारे झाडि़यों एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। घटना की सूचना पर मामले की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त पाटन के ग्राम गुजरा निवासी प्रकाश वर्मा के रूप में हुई। मृतक सिलतरा के नाकोड़ा कंपनी में काम करता था।
पुलिस ने फैक्ट्री में उसके दोस्तों के बारे में जानकारी ली। इसमें किशोर साहू उर्फ राजा और राजकुमार उर्फ राजू लोधी के बारे में जानकारी मिली। दोनों उसके करीबी दोस्त थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने कुछ नहीं बताया। बाद में किशोर टूट गया और दोनों ने मिलकर प्रकाश की हत्या करना स्वीकार किया। दोनों ने उसे घटना स्थल पर बुलाया और शराब पिलाया। इसके बाद उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले।
4 हजार रुपए लिया था उधार
आरोपियों प्रकाश की हत्या ४ हजार रुपए के कर्ज से बचने के लिए की थी। किशोर ने प्रकाश से ४ हजार रुपए कर्ज लिया था। प्रकाश को किशोर उसके पैसे समय पर नहीं लौटाया। इसके बाद प्रकाश बार-बार उसे पैसे लौटाने के लिए कहता था। पैसा वापस करने से बचने के लिए किशोर ने राजकुमार के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।
योजना के अनुसार घटना वाली रात उसे मांढर लेकर पहुंचे और नहर किनारे बैठकर शराब पी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोर सितलरा का रहने वाला है और राजकुमार साल्हेकसा राजनांदगांव का निवासी है। तीनों एक ही जगह काम करते थे।