रायपुर

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा- 140 करोड़ जनता ने मोदी पर किया भरोसा, गरीबों तक पहुंच रहा एक-एक रुपया

Raipur news: भाजपा ने सोमवार को राजधानी के एक होटल में प्रेस से संवाद कार्यक्रम किया। इसके लिए केंद्रीय अनुसूचित जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष तौर पर रायपुर पहुंचे थे।
2 min read
May 30, 2023
Union Minister Arjun Munda reached Raipur said- 140 crore people have trusted Modi, every rupee is reaching the poor
file photo

Chhattisgarh news: रायपुर। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान सोमवार से शुरू हुआ। इसके तहत भाजपा ने सोमवार को राजधानी के एक होटल में प्रेस से संवाद कार्यक्रम किया। इसके लिए केंद्रीय अनुसूचित जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष तौर पर रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने सरकार के नौ साल के कार्यों की उपलिब्धयों की जानकारी पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए करीब दो घंटे तक दी।

केंद्रीय मंत्री मुंडा ने मोदी सरकार के नौ साल का कार्यकाल को बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा, देश की 140 करोड़ जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर (BJP News) भरोसा जताया था। इस भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की कालावधि में देश को शांति, समृद्धि व विकास की स्पीड और स्केल भी दिखा है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

जो जनता जानना चाहती है, उसे नहीं बताया: मरकाम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मुंडा वह नहीं बता पाए जो जनता जानना (CG NEWS) चाहती है। जब भी मोदी सरकार के वादों की बात होती है, तो भाजपा नेता जुमलेबाजी करने लगते है।

भाजपाई ऐसा भाषण देते है जैसे 2014 के पहले भारत था ही नहीं। हकीकत में मोदी सरकार के 9 साल में देश में एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगा, अपितु 22 सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियां मोदी सरकार ने बेच डाली।

रायपुर छत्तीसगढ़ today
chhattisgarh news
Raipur today news hindi live
raipur news today
chhattisgarh news
Cg today news hindi live today
Cg today news hindi live
छत्तीसगढ़ की ताजा खबर आज
छत्तीसगढ़ रायपुर का ताजा समाचार

Published on:
30 May 2023 02:43 pm