रायपुर

केंद्रीय मंत्री खट्टर आएंगे रायपुर, बजट संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। केन्द्रीय मंत्री खट्टर विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्थानीय मीडिया से रू-ब-रू होंगे। वे रविवार को मध्याह्न 12:15 बजे दिल्ली से निजी विमान के द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे।

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Photo Patrika)

रायपुर। केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

अपने इस दौरे के दौरान केन्द्रीय मंत्री खट्टर विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्थानीय मीडिया से रू-ब-रू होंगे। वे रविवार को मध्याह्न 12:15 बजे दिल्ली से निजी विमान के द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे।

यहां से वे कुछ देर के लिए राज्य अतिथि गृह 'पहुना' पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे नया सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में केंद्रीय मंत्री खट्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे राजधानी के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आहूत 'बजट संवाद कार्यक्रम' में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे बजट के प्रमुख पहलुओं और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शाम को विमान द्वारा नई दिल्ली लौटेंगे।

Published on:
07 Feb 2026 10:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर