रायपुर

राहुल गांधी के मंदिरों के चक्कर लगाए जाने पर स्मृति ईरानी ने ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात

राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचीं केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 5:23 PM IST
Smriti Irani latest news
राहुल गांधी के मंदिरों के चक्कर लगाए जाने पर स्मृति ईरानी ने ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात

रायपुर. राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचीं केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के मंदिरों के चक्कर लगाए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रभु के दर्शन जनता में होते हैं और इसका श्रेय भी भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिनकी वजह से राहुल गांधी आज मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वो इतना समझे की जनता वोट विकास से देती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग आज तक मंदिर नहीं गए, और मंदिरों में उनकी आस्था भी नहीं थी। अच्छा है वो चुनाव के बहाने ही सही कम से कम उनका मंदिर जाना तो शुरू हुआ। और अब मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं।

वहीं समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि हमारे देश के परम्परागत शिल्पकारों के हाथों में ऐसा जादू होता है कि वे दुनिया की साधारण से साधारण दिखने वाली चीजों को भी तराशकर बहुमूल्य कलाकृति बना देते हैं।

उन्होंने उनके हाथों के हुनर की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी हस्तशिल्प की एक समृद्ध परम्परा है। यहां के हस्तशिल्प की ख्याति केवल राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। छत्तीसगढ़ के हर जिले में परम्परागत हस्तशिल्प की अपनी विशेषताएं हैं। यहां के शिल्पकारों ने बेलमेटल, ढोकरा शिल्प, और काष्ठ कला, टेराकोटा सहित कई विधाओं में शोहरत हासिल की है।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शिल्पकारों से आव्हान किया कि वे भारतीय संस्कृति और पूर्वजों से विरासत में मिली अपनी इस प्रतिभा को न केवल सुरक्षित रखें बल्कि उसे निरंतर आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी को भी इन विधाओं में अच्छी तरह से तैयार करें। समारोह में मुख्यमंत्री ने समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के जाने-माने आठ वरिष्ठ शिल्पकारों को शिल्पगुरू पुरस्कारों से और 25 शिल्पकारों को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कारों से सम्मानित किया। ये पुरस्कार वर्ष 2016 के लिए घोषित किए गए थे।

Published on: