रायपुर

लड़की के सिर के आर-पार निकल गई गोली, खून से लथपथ पड़ी थी जंगल में जब तक पहुंची पुलिस …

मृतक लड़की की पहचान नहीं हो पा रही थी।उसके पास कोई भी पहचान पत्र या ऐसा सामान बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी पहचान की जा सके।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 1:07 PM IST
murder case
एम नहीं हो सका

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने एक लड़की की खून से सनी लाश देखी। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।सूचना मिलते ही एएसपी पंकज शुक्ला समेत थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।जिसके बाद लाश की पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो सकी है।

देर रात पस्ता थानांतर्गत ग्राम कंडा के नगेशियापारा में 15-18 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश गांव वालों को मिली। जिसके बाद ग्रामीणों तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही एएसपी पंकज शुक्ला, पस्ता थाना प्रभारी धीरेंद्र बंजारे, डौरा चौकी प्रभारी अवनिश कुमार श्रीवास, एएसआई अनिल दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे।

मृतक लड़की की पहचान नहीं हो पा रही थी।उसके पास कोई भी पहचान पत्र या ऐसा सामान बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी पहचान की जा सके। युवती के सिर से काफी मात्रा में खून बहा हुआ था। इससे ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या किसी भारी चीज से मारकर की गई है।लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

पुलिस अधिकारियों ने जब घटनास्थल की बारीकी से जांच की तो मौके पर एक कारतूस मिला।जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज करदी।गोली कनपट्टी में लगने के बाद चेहरे से निकल गई थी। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में बलरामपुर के एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि युवती कुर्ती व जिंस पहनी हुई है। उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट तथा फेस गोल अंडाकार है। उन्होंने बताया कि शव का पीएम फिलहाल नहीं हो सका है। इससे उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी इसके बारे में कुछ भी कह पाना संभव होगा।

पोस्टमार्टम पश्चात युवती का शव अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मरच्यूरी में सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाने से पुलिस की कार्रवाई भी पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती को किसी और जगह से लाकर यहां गोली मारी गई है।

Published on: