26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: भिलाई के व्यस्तम घड़ी चौक के पास मिली युवक की खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका

रविवार को सुपेला घड़ी चौक फुटओवर ब्रिज के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 15 Jul 2018, 3:11 PM IST

patrika

भिलाई के व्यस्तम घड़ी चौक के पास मिली युवक की खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका

भिलाई. रविवार को सुपेला घड़ी चौक फुटओवर ब्रिज के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। नेशनल हाइवे के ठीक किनारे पड़े युवक के खून से लथपथ लाश को देखकर राहगीरों ने तड़़के सुबह पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सुपेला थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की।

हत्या की आशंका जता रही पुलिस
सुपेला घड़ी चौक के फुटओवर ब्रिज के पास मिले मृतक की उम्र करीब 26 साल के आसपास बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। सुपेला थाना टीआई ने बताया कि युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सिर से खून बह रहा था। मृतक के शरीर पर शर्ट भी नहीं था। ऐसे में हत्या की दृष्टि से पुलिस जांच में जुटी हुई है।

कान में बाली पहने हुआ है मृतक
फुटओवर ब्रिज के पास मिले युवक की लाश को जब पुलिस ने अपने कब्जे में लिया तब वह कान में बाली पहने हुआ था। वहीं उसका दाहिना पैर भी टूटा हुआ है। सीने में अंग्रेजी के डी अक्षर से कोई नाम युवक ने गुदवा रखा है। सिर के अलावा नाक और कान से भी खून बह रहा था।

मारकर फेंकने की आशंका
सुपेला पुलिस ने बताया कि युवक के मृत शरीर को देखकर लग रहा कि अज्ञात लोगों ने उसे मारकर यहां फेंका है। घटना रात १ से ३ बजे के आसपास की है। सुबह ४ बजे के लगभग पुलिस को राहगीर ने लाश देखकर सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने सुपेला घड़ी चौक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

हथेली में ओम का निशान
मृतक युवक की हथेली में भी ओम का निशान गुदा हुआ मिला है। युवक के शरीर पर कई जगह टाइटू के निशान भी है। व्यस्तम नेशनल हाइवे में इस तरह युवक की लाश मिलने से पुलिस भी सकते में है।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग