रायपुर

रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 90 मिनट पहले पहुंचे स्टेशन

अनलॉक-1 : भारतीय रेल मंत्रालय 200 स्पेशल ट्रेनें चला रहा 1 जून से छत्तीसगढ़ में रायगढ़ से महाराष्ट्र के गोंदिया के बीच चलेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 2:36 AM IST
रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 90 मिनट पहले पहुंचे स्टेशन
रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 90 मिनट पहले पहुंचे स्टेशन

रायपुर. भारतीय रेल मंत्रालय 1 जून 2020 से 200 स्पेशल ट्रेनें (200 TRains) चला रहा है। कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण की वजह से देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। अनलॉक-1 (Unlock-1) के साथ ही एक जून से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ से महाराष्ट्र (Maharashtra) के गोंदिया के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस (Janshatabdi Express) चलेगी। इसके अलावा तीन एक्सप्रेस ट्रेनें छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी।

अमित शाह से सीएम भूपेश बघेल बोले- लॉकडाउन 4.0 के बाद भी नहीं खोलें राज्यों की सीमाएं
जनशताब्दी समेत इन स्पेशल ट्रेनों के टिकट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा रिजर्वेशन काउंटर और टिकट एजेंट्स से भी लिए जा सकते हैं। ये 200 ट्रेनें (100-100 अप-डाउन) पूर्णतया आरक्षित होंगी। इनमें एसी, नॉन एसी कोच होंगे। सामान्य कोच में बैठने के लिए भी सीटें होंगी। पहले दिन 1.45 लाख लोग यात्रा करेंगे। 1 से 30 जून के बीच 26 लाख लोगों ने टिकट बुक किए हैं।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी छत्तीसगढ़ में मिलेगा 'न्याय'
केवल कन्फर्म या आरएसी टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन के भीतर प्रवेश मिलेगा और ट्रेन में चढऩे दिया जाएगा। ट्रेन रवाना होने के डेढ़ घंटा (90 मिनट) पहले पहुंचना होगा। स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकलते वक्त स्क्रीनिंग होगी। स्टेशन और यात्रा के दौरान पूरे समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]केजरीवाल की दिल्ली स्वच्छ होगी नक्सलगढ़ अबुझमाड़ की झाड़ू से
भारतीय रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) किसी प्रकार का कैटरिंग चार्ज किराये में नहीं वसूलेगा। यात्रा में कंबल, चादर या तकिया नहीं मिलेगा, इन्हें घर से लाना होगा। मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >इसे भी पढ़ें...साय ने अपनी बाड़ी में पहली बार की मूंगफली व सूरजमुखी की खेती

Published on: