रायपुर

ममता बनर्जी और मायावती हैं भाजपा की बी टीम, यूपी में केवल कांग्रेस : भूपेश बघेल

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव : बघेल बोले- योगी सरकार का जाना तय कांग्रेस करने जा रही शानदार प्रदर्शन
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2021, 11:55 PM IST
ममता बनर्जी और मायावती हैं भाजपा की बी टीम, यूपी में केवल कांग्रेस : भूपेश बघेल
ममता बनर्जी और मायावती हैं भाजपा की बी टीम, यूपी में केवल कांग्रेस : भूपेश बघेल

रायपुर. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बी टीम करार दिया। यूपी में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का जाना तय है।

UP चुनाव के लिए Priyanka Gandhi का महिला कार्ड, भूपेश बघेल ने बताया ऐतिहासिक
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर भूपेश बघेल बोले- यह समझ नहीं आ रहा कि ममता नरेन्द्र मोदी सरकार से लड़ रही हैं या विपक्ष के लोगों से। ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए भूपेश बघेल ने कहा एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से हुई मुलाकात को तो बहुत हाईलाइट किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी से ममता की मुलाकात को जगह नहीं मिली।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]कोडार में इको पर्यटन केंद्र, सैलानियों के लिए बोटिंग व टेंटिंग फैसिलिटी भी
भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तरप्रदेश में लोग डर के साये में जी रहे हैं। वहां असहमति की आवाज दबा दी जाती है। कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि दो अन्य विपक्षी दल कहीं नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञा को लोग दोहरा रहे हैं, जिससे साफ हो रहा है कि उत्तरप्रदेश में कांगेस महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...नक्सली नेता प्रशांत बोस से पांच राज्य और केंद्रीय एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Published on: