रायपुर

UPSC Prelims Exam: 95+ मार्क्स वाले जुट जाएं मेन्स की तैयारी में, एक्सपर्ट ने कहा- सरल था पेपर

UPSC Prelims Exam: जीएस का पेपर सुबह 9.30 से 11.30 और सीसेट दोपहर 2.30 से 4.30 तक रहा। पेपर देकर निकले युवाओं ने बताया कि पिछली साल की तुलना में पर्चा सरल रहा। एक्सपर्ट की मानें तो दोनों पेपर सरल थे...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2024, 12:31 PM IST
UPSC Prelims Exam

UPSC Prelims Exam: रविवार को यूपीएससी प्रिलिस का आयोजन शहर व आसपास के कुल 30 केंद्रों में किया गया। 56.9 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ( UPSC Exam 2024 ) पेपर देने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों समेत एमपी से भी कैंडिडेट्स पहुंचे थे।

UPSC Prelims Exam: जीएस का पेपर सुबह 9.30 से 11.30 और सीसेट दोपहर 2.30 से 4.30 तक रहा। पेपर देकर निकले युवाओं ने बताया कि पिछली साल की तुलना में पर्चा सरल रहा। एक्सपर्ट की मानें तो दोनों पेपर सरल थे, इसलिए कटऑफ बढ़ने की संभावना है। ( UPSC Exam 2024 ) इसलिए 95 से 100 नंबर मिलने की उमीद हो तो मेंस की तैयारी में जुट जाना चाहिए। पिछले साल का कटऑफ 75.41 था।

UPSC Prelims Exam: भारतीय राज व्यवस्था से ज्यादा सवाल

एक्सपर्ट हामिद खान ने बताया, ज्यादातर सवाल भारतीय राज व्यवस्था से पूछे गए। सबसे कम सवाल इतिहास के रहे। अली ने कहा कि यूपीएससी की रणनीति रहती है कि कोचिंग करने वालों को डॉमिनेट किया जाए। इसलिए करेंट अफेयर्स भी कम पूछे जाते हैं। भारतीय राजव्यवस्था के बाद भूगोल और विज्ञान के सवाल पूछे गए थे।

फैक्ट फाइल

रजिस्ट्रेशन 11317

प्रजेंट 6439

अब्सेंट 4878

परसेंट 56.9

Updated on:
17 Jun 2024, 12:31 PM IST
Published on: