जशपुर नगर पालिका में कांग्रेस को करारी हार मिली है। यहां एक सीट पर ही कांग्रेस जीत का परचम लहरा पाई है।
रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव, नगर पंचायत बगीचा, नगर पालिका जशपुर में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। यहां जशपुर नगर पालिका में कांग्रेस को करारी हार मिली है। यहां एक सीट पर ही कांग्रेस जीत का परचम लहरा पाई है। तो वहीं नगर पंचायत कुनकुरी और नगर पंचायत कोतबा में कांग्रेस ने कब्जा किया है।
देखिए जशपुर जिले की पूरी रिपोर्ट…
मतगणना के बाद जारी परिणाम के अनुसार…
नगर पंचायत पत्थलगांव
भाजपा 9 पर जीती
कांग्रेस 5 जीती
निर्दलीय 1 जीती
नगर पंचायत बगीचा
भाजपा 7
कांग्रेस 3
निर्दलीय 5
नगर पंचायत कुनकुरी
कांग्रेस 8
भाजपा 7
नगर पालिका जशपुर
भाजपा 14 जीत में 3 आगे
कांग्रेस 1
निर्दलीय 2
नगर पंचायत कोतबा
कांग्रेस 11
भाजपा 04
छत्तीसगढ़ की 151 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है । ताजा रुझानों की बात करें तो कांग्रेस ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकायों के 2840 वार्डों में कांग्रेस 723 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। जबकि भाजपा 534 वार्डों में आगे चल रही है।
Click & Read More Chhattisgarh News .