रायपुर

US-Israel-Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

US-Israel-Iran War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

less than 1 minute read
Mar 10, 2026
US-Israel-Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी(Photo-patrika)

US-Israel-Iran War: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट हो गई है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

US-Israel-Iran War: नोडल अधिकारी की नियुक्ति

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों के आवागमन और आवश्यक सहायता के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नागरिकों के लिए जारी किए संपर्क नंबर

राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नोडल अधिकारी के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर नागरिक मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 और फैक्स नंबर 011-46156030 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्थिति पर नजर बनाए हुए है सरकार

सरकार की ओर से कहा गया है कि पश्चिम एशिया में चल रही परिस्थितियों को देखते हुए वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Published on:
10 Mar 2026 04:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर