रायपुर

Raksha Bandhan 2019 : किस रंग की राखी आपके भाई के लिए है शुभ,पढ़ें

Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन के दिन बहनो को अपने भाइयों की कलाई पर राशि के अनुसार राखी बांधनी चाहिए। इसे शुभ माना गया है

2 min read
Aug 10, 2019
Raksha Bandhan 2019 : किस रंग की राखी आपके भाई के लिए है शुभ,पढ़ें

रायपुर. Raksha Bandhan 2019 : इस बार रक्षाबंधन पर विशेष संयोग बन रहा है। रक्षाबंधन इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा ( Sawan Purnima )को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जायेगा। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उज्जवल भविष्य की कामना करेंगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन बहनें अगर अपने भाइयों की कलाई पर राशि के अनुसार राखी बांधे तो बहुत ही शुभ होता है।ऐसी मान्यता है कि अगर राशि के अनुसार, राखी का रंग हो तो और ही शुभ होता है।

आइये जानते हैं कि राशि के अनुसार किस रंग का राखी बांधनी चाहिए...


मेष : इस राशि के जातक को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है।

वृष : इस राशि के लोगों को नीले रंग की राखी बांधें तो उनके लिए शुभ होगा।

मिथुन : इस राशि के जातक को हरे रंग की राखी बांधें।

कर्क : इस राशि के लोगों के लिए पीले या फिर सफेद रंग की राखी सही होगी।

सिंह : इस राशि के लिए पीले-लाल रंग की राखी बांधें।

कन्या : इस राशि के भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

तुला : इस राशि के लोगों के लिए नीली या सफेद रंग की राखी शुभ होगा।

वृश्चिक : इस राशि के भाई को अपने बहन से गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

धनु : इस राशि के लोगों को सुनहरे पीले या पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

मकर : इस राशि के भाई को नीले रंग की राखी बंधवाना चाहिए।

कुंभ : इस राशि के लोगों को रुद्राक्ष वाली राखी सही होगी।

मीन : इस राशि के लोगों के लिए सुनहरे पीले रंग की राखी बांधना चाहिए।

Published on:
10 Aug 2019 07:56 pm
Also Read
View All