रायपुर

112 हेल्पलाइन में हर रात करता था अश्लील बातें, कहता था **** …शिकायत के बाद पकड़ में आया आरोपी

CG Crime News : 112 कंट्रोल रूम में फोन करके कर्मचारियों से अश्लीलता करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

less than 1 minute read
Jul 12, 2023

CG Crime News : 112 कंट्रोल रूम में फोन करके कर्मचारियों से अश्लीलता करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी पर अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

CG Raipur Crime News : आरोपी का नाम संजय नगर निवासी गिरिजाशंकर ध्रुव (उम्र 44 वर्ष) बताया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया, आरोपी लगातार कॉल करके 112 के कर्मचारियों से अश्लीलता करता था। (crime news) वह अश्लील शब्दों का प्रयोग कर कॉल रिसीवर को परेशान करने के साथ साथ आपातकालीन सेवा में व्यवधान उत्पन्न कर रहा था। (raipur crime news) कर्मचारियों की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 151/107, 116 (3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Published on:
12 Jul 2023 03:07 pm
Also Read
View All