रायपुर

छत्तीसगढ़ : 18+ वालों को 2 दिन में लगे 10,524 टीके, बस्तर में 1000 से अधिक

- भारत बायोटेक से मिले हैं 1.50 लाख टीके, बाकी जून और जुलाई में .
less than 1 minute read
• •
May 03, 2021
covid19_vaccine.jpg
विदेश जाने वाले 28 दिन में लगवा सकते हैं कोविशील्ड की दूसरी डोज, पहले करना होगा ये काम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया। शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में टीके लगे पाए थे, मगर रविवार को बस्तर और सरगुजा संभाग में भी टीकाकरण (vaccination in chhattisgarh) का आगाज हो गया। शनिवार को 1945 और रविवार को 8579 यानी कुल 10,524 टीके लगे। रायगढ़ में सर्वाधिक 1333 लोगों को टीके लगे, जबकि बस्तर में 1026 लाभार्थियों को। सबसे कम 24 टीके नारायणपुर में लगे।

राज्य सरकार (Chhattisgarh Government) द्वारा खरीदी गई वैक्सीन से अभी सिर्फ अंत्योदय राशन (गुलाबी राशन कार्ड) कार्डधारी लोगों को ही टीके लगाए जा रहे हैं, इनके टीकाकरण के बाद बीपीएल और अंत में एपीएल का नंबर आएगा।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने वैक्सीन (vaccination in chhattisgarh) निर्माता कंपनियों भारत बायोटेक और सिरम इंस्टीट्यूट को 25- 25 लाख वैक्सीन सप्लाई का ऑर्डर दिया है। मगर, अभी भारत बायोटेक ही सप्लाई कर रहा है। उसने अनुबंध के तहत मई में 1.50 लाख वैक्सीन भेजी है, शेष जून और जुलाई में सप्लाई होगी। सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) ने फिलहाल सरकार के पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है।

एक वैक्सीन में 10 डोज, करना पड़ रहा इंतजार
कोवैक्सीन (co-vaccine) के एक वॉइल में 10 डोज हैं। अब जब तक 10 लोग नहीं आ जाते, तब तक वॉइल न खोलने को कहा गया है, क्योंकि इससे डोज खराब होने का डर है। 1 मई को टीकाकरण की शुरुआत होनी थी, इसलिए लोग आते गए और वॉइल खुलते गए। कई वॉइल से पूरे डोज नहीं लगे, क्योंकि कम लोग पहुंचे। जिसकी वजह से डोज खराब हुए।

Updated on:
03 May 2021 04:05 pm
Published on:
03 May 2021 04:03 pm