रायपुर

CG News: विनोद कुमार शुक्ल की हालत में सुधार, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना

CG News: डॉ. रमन ने अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि अगर यहां उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होता है तो शुक्ल जी को इलाज के लिए दिल्ली ले जा सकते हैं।
less than 1 minute read
Oct 30, 2025
CG News: विनोद कुमार शुक्ल की हालत में सुधार, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना

CG News: वरिष्ठ साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त विनोद कुमार शुक्ल की हालत में सुधार है। बुधवार को डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी कि शुक्ल जी अब बेहतर हैं। बता दें कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था और वह पिछले तीन दिनों से नारायणा अस्पताल में भर्ती हैं।

बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। इस दौरान डॉ. रमन ने अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि अगर यहां उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होता है तो शुक्ल जी को इलाज के लिए दिल्ली ले जा सकते हैं। दोपहर 2.30 बजे अस्पताल पहुंचे रमन काफी देर तक वहां रहे।

मुख्यमंत्री ने पूछा हालचाल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी फोन पर विनोद कुमार शुक्ल के पुत्र शास्वत से हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित शुक्ल जी कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। विनोद जी हमारे छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत की पहचान और गौरव हैं। मैं प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Updated on:
30 Oct 2025 07:56 am
Published on:
30 Oct 2025 07:56 am