26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में बीज की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 10 से ज्यादा केंद्रों पर छापा, लाइसेंस भी सस्पेंड

illegal seed sales: छत्तीसगढ़ में अवैध बीज और उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग ने छापेमारी तेज कर दी है। 10 से ज्यादा केंद्रों पर कार्रवाई में बीज-उर्वरक जब्त किए गए।
2 min read
Google source verification
Seed Black Marketing

बीज की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई (photo source- Patrika)

Seed Black Marketing: राजधानी समेत प्रदेशभर में अवैध बीज भंडारण और कालाबाजारी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। शिकायतें मिलने के बाद अब कृषि विभाग के राज्य के साथ-साथ, जिला स्तरीय टीम ने छापामार कार्रवाई तेज कर दी है। तिल्दा के ग्राम बरतोरी-2 स्थित ग्रीन इंडिया केयर में भी छापा मारकर कीटनाशक दवाएं बरामद की। इसका संचालक नागेश्वर प्रसाद सोनी है। यहां 5 प्रकार की कुल एक हजार किलोग्राम से अधिक कीटनाशक दवाएं मिली। विभाग ने नियमों के विरुद्ध पाई गई कीटनाशक दवाओं के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही इनके नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।

Chhattisgarh Agriculture News: खुलेआम बिक्री

बाजार में दुकानदारों द्वारा खुलेआम अवैध उर्वरक और बीज बेचे जा रहे हैं। लगातार शिकायत आने पर विभाग छापामार रहा है। हाल ही में 10 से अधिक केंद्रों में छापा मारा गया। सभी जगहों पर बीज और उर्वरक को जब्त कर लिया गया है, कुछ के लाइसेंस सस्पेंड कर व तो कुछ के बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। जिन दुकानों की जांच चल रही है, इनकी रिपोर्ट आने के बाद लाइसेंस निरस्त करने के साथ कार्रवाई की जाएगी।

अब तक इन दुकानों पर हुई कार्रवाई

दुकानदार कार्रवाई

मेसर्स सुंदरम बीज भंडार आरंग: लाइसेंस निलंबित
प्रयाग कृषि केंद्र धरसींवा: बिक्री पर रोक
इंदु कृषि सेवा केंद्र आरंग: बिक्री पर रोक
मिश्रा कृषि केंद्र अभनपुर: बिक्री पर रोक
महानदी बीज भंडार आरंग: कारण बताओ नोटिस
मेसर्स सिद्धि एग्रोटेक इंद्रप्रस्थ: बिक्री पर रोक
मेसर्स शौर्य ट्रेडर्स इंद्रप्रस्थ: बिक्री पर रोक
रविंद्र कुमार मित्तल गोदाम, टाटीबंध: उर्वरक नियंत्रण एक्ट के तहत
मेसर्स पुलकित बायो फर्टिलाइजर प्रा.लि.: जब्ती

कृषि विभाग रायपुर के उप संचालक सतीश अवस्थी ने बताया कि सूचना मिलने पर विभाग की ओर से छापामार कार्रवाई की जा रही है। कुछ जगहों की रिपोर्ट आनी बाकी है, फिर उनपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई दुकानदारों के लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं।

फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन के दौरान किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशक की उपलब्धता बेहद अहम होती है। इसी दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा बिना अनुमति बीज-उर्वरक का भंडारण, तय नियमों के विपरीत बिक्री या अधिक कीमत पर सामान बेचने की शिकायतें सामने आती हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा भी रहता है। कृषि विभाग बीज और उर्वरक की बिक्री के लिए दुकानदारों और संस्थानों को लाइसेंस जारी करता है। इसके साथ ही भंडारण, बिक्री, पैकिंग, बिल और उत्पाद की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

विभाग की टीम समय-समय पर दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कर स्टॉक, दस्तावेज और उत्पाद के नमूने की जांच करती है। शिकायत मिलने या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित सामग्री को जब्त करने, बिक्री पर रोक लगाने और लाइसेंस निलंबित करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर लाइसेंस निरस्त करने और नियमानुसार आगे की कार्रवाई का भी प्रावधान है।