सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल का एक लेटर वायरल हो रहा है। इस लेटर में हेड कांस्टेबल ने
रायपुर. सोशल मीडिया पर हेड कांस्टेबल का एक लेटर वायरल हो रहा है। इस लेटर में हेड कांस्टेबल ने रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक से अपनी पत्नी को डराने और धमकाने की इजाजत मांगी है। वायरल लेटर के मुताबिक रायगढ़ में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। हालांकि, हेड कांस्टेबल के इस पत्र की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है।
इस पत्र में आरक्षक ने एसपी को लिखा है कि सर मेरी पत्नी ऊंचे और राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। जिसके कारण मुझे उसके आदेशानुसार ही कार्य करना पड़ता है। वह 25 तारीख को रायपुर में होने वाले पुलिस परिवार के धरना प्रदर्शन में शामिल होना चाहती है। मैं नहीं चाहता कि वो उस धरना में शामिल हो। उसे रोकने के लिए मारना पीटना आवश्यक है।
अत: आपसे निवेदन हैं कि आप मुझे उसे मारने और डराने धमकाने की अनुमति दें। ताकि मैं उसे वहां जाने से रोक सकूं।
खुद पढि़ए वायरल हो रहा ये अजीब लेटर
बता दें कि पुलिस कर्मियों की बढ़ती परेशानियों और वेतनमान के विरोध में पुलिस वालों के परिवार वाले 25 जून को सीएम हाउस का घेराव करेंगे। पुलिस कर्मियों के परिवार की मांग है कि वर्षों बाद भी पुलिस कर्मियों की सेवा शर्तों में कोई खास अंतर नहीं आया है, उनका वेतनमान अन्य कर्मचारियों की तुलना में कम है जबकि वह उनसे कहीं ज्यादा सेवा करते हैं और उनके लिए किसी प्रकार के साप्ताहिक अवकाश की सुविधा भी सरकार की ओर से नहीं दी गई है।
इसके अलावा कई तरह की जटिल परिस्थितियों का सामना इन कर्मियों को अपनी ड्यूटी के दौरान करना होता है परिजनों ने यह भी कहा है कि पुलिसकर्मी अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। अनेक मौके पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनके आवासीय परिसर में कई प्रकार की समस्याएं बनी हुई हैं इसके अलावा कोई और भी स्तर पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।