
CG New CM Vishnudev sai : भाजपा के कल विधायक दल के बैठक में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री घोषित किया गया। विष्णुदेव साय मुखयमंत्री बनते ही रायपुर के जयस्तम्भ चौक पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने देश के सभी महापुरुषों को नमन किया। वहीं अरुण साव को उपमुख्यमंत्री और विजय शर्मा को भी उपमुख्यमंत्री घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा करने कल दिल्ली से तीन पर्यवेक्षक रायपुर आए थे। मसुख मंडाविया, ओम माथुर और नितिन नवीन समेत तीन पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, दुष्यंत गौतम बैठक में शामिल थे।
बता दें कि, विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को हराकर विजयी हुए। वहीं उपमुख्यमंत्री घोषित अरुण साव लोरमी से और विजय शर्मा कवर्धा से विजयी हुए। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विजय शर्मा ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर को भारी वोटों से हराकर अपनी जीत दर्ज की।