30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vishnu Deo Sai CG CM: विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

CG New CM of Vishnu Deo Sai : विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, मौजूद रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 10 Dec 2023, 6:47 PM IST

rajyapal.jpg

CM Vishnu Deo Sai : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को अपने पद की शपथ लेंगे। आज विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, पुन्नू लाल मोहले, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी और भैया लाल राजवाड़े मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, कहा- सबसे पहले गरीबों का सपना होगा पूरा, दो साल का बोनस 25 को

पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय स्तर के कई मंत्री और नेता शामिल हो सकते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा गया है।

धान का बोनस 25 को

मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। विष्णुदेव साय ने आगे कहा, "मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और 'मोदी की गारंटी' के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।

यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय की मां बोलीं- मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला, देखें वीडियो


साय ऐसे बने मुख्यमंत्री
विधानसभा चुनाव में 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने आज एक सप्ताह के बाद नए सीएम के नाम पर मुहर लगा दी। विधायक दल की बैठक में रायशुमारी के बाद विष्णुदेव साय को नेता चुना गया। जिसके बाद उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी गई। बता दें कि डॉ. रमन सिहं ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव दिया था, इस पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बृजमोहन अग्रवान ने अपना समर्थन दिया।