30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, कहा- सबसे पहले गरीबों का सपना होगा पूरा, दो साल का बोनस 25 को

Chhattisgarh CM Vishnudeo sai : मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और 'मोदी की गारंटी' के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 10 Dec 2023, 5:15 PM IST

vishnu_dev1.jpg

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, "मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और 'मोदी की गारंटी' के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।

यह भी पढ़ें:

सीएम साय ने कहा कि बीजेपी ने जो वादे छत्तीसगढ़ की जनता से किए हैं उन सभी वादों को पूरा करेंगे। सबसे पहले गरीबों को सपना पूरा होगा। वहीं 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का बोनस दिया जाएगा।

बता दें कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 20 घोषणाएं की है। जिनमें किसानों, गरीबों को पक्का आवास देने समेत युवाओं को नौकरी देना शामिल है। फिलहाल साय सरकार सबसे पहले किसानों को बोनस देकर उनसे किए वादे को पूरा करेगी।

विष्णुदेव साय ने कहा, "विधायक दल ने मुझे अपना नेता चुना है, इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और मैं पार्टी को धन्यवाद करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं..."

यह भी पढ़ें:

साय ऐसे बने मुख्यमंत्री
विधानसभा चुनाव में 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने आज एक सप्ताह के बाद नए सीएम के नाम पर मुहर लगा दी। विधायक दल की बैठक में रायशुमारी के बाद विष्णुदेव साय को नेता चुना गया। जिसके बाद उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी गई। बता दें कि डॉ. रमन सिहं ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव दिया था, इस पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बृजमोहन अग्रवान ने अपना समर्थन दिया।