रायपुर

बन रहा बारकोड और चिप वाला वोटर आईडी कार्ड, 20 हजार मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड 4 माह बाद भी नहीं मिला

- कोड स्कैन करते ही पूरी जानकारी
2 min read
• •
Updated: 9 May 2023, 10:54 AM IST
बन रहा बारकोड और चिप वाला वोटर आईडी कार्ड, 20 हजार मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड 4 माह बाद भी नहीं मिला
बन रहा बारकोड और चिप वाला वोटर आईडी कार्ड, 20 हजार मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड 4 माह बाद भी नहीं मिला

रायपुर@राजधानी के तकरीबन 20 हजार मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड चार माह बाद भी नहीं मिला है। नए नाम जोड़ने के लिए जनवरी में आवेदन किया था, लेकिन अब तक वोटर आईडी कार्ड मतदाताओं को नहीं मिले हैं। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय में रोज शिकायतें मिल रही हैं। बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के सर्वर से देश भर के मतदाताओं का आधार लिंक कराकर सर्वर से जोड़ा जा रहा है। इस वजह से वोटर कार्ड बनाने का काम दिल्ली से चल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने अपने एड्रेस चेंज करने के लिए आवेदन किया था, उनके भी वोटर आईडी अब तक नहीं आए हैं। वोटर आईडी नहीं मिलने की शिकायत के मामले में निर्वाचन के अधिकारी भी हाथ खड़े कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता परिचय पत्र से आधार लिंक करने के लिए नया साॅफ्टवेयर अपडेट किया गया है। इसकी वजह से वोटर आईडी लेट से पहुंच रहे हैं।

कोड स्कैन करते ही पूरी जानकारी


अब नए मतदाता पहचान-पत्र में चिप के साथ-साथ क्यूआर काेड का ऑप्शन दिया जा रहा है। वोटर हेल्पलाइन ऐप पर क्यू-आर कोड स्कैन करते ही इसमें मतदाता की पूरी जानकारी मिल जाएगी। क्यू-आर कोड स्कैन करते ही सबसे ऊपर पहचान-पत्र संख्या, फिर मतदाता का नाम, आयु, लिंग, माता/पिता/पति/पत्नी का नाम, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र, जिला, राज्य, भाग संख्या, भाग नाम, सीरियल नंबर व मतदान केंद्र का नाम आदि जानकारी मिलेगी। निर्वाचन विभाग ने नए जुड़े मतदाताओं के नए मतदाता पहचान -पत्र जारी कर दिए हैं।

कार्यालय से मांग रहे जानकारी
कई बीएलओ निर्वाचन शाखा में भी जाकर कार्ड आने की जानकारी मांग रहे हैं। इनमें नए वोटरों की संख्या अधिक है। नए वोटर कार्ड में काफी बदलाव किए गए हैं। इसका साइज भी बदला है।


उप निर्वाचन आयोग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वोटर आईडी कार्ड अब दिल्ली से आ रहे हैं। काफी कार्ड अभी आ चुके हैं। डाक के द्वारा लोगों के घर भेज जा रहे हैं।

Published on: