CG Vyapam: व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से 10 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर 07712972780 पर संपर्क कर सकते हैं।
CG Vyapam: @अनुराग सिंह। राज्य में प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर अभी पांच प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इनमें पीपीएचटी, नर्सिंग, पीईटी, एमसीए जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से 10 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर 07712972780 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा-2026 के आवेदन जारी हैं। अभ्यर्थी 24 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 25 से 27 मार्च तक कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 मई को संभावित है। परीक्षा रायपुर जिले में ही होगी। एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 28 से 30 मार्च तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 14 मई को संभावित है। पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा - 2026 के आवेदन 10 अप्रैल शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 11 से 13 अप्रैल तक कर सकेंगे। परीक्षा 21 मई को संभावित है। परीक्षा रायपुर में ही होगी।
व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थी 24 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 07712972780 पर संपर्क किया जा सकता है।