CG Vyapam: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक-सैम्पलर ग्रैड-2 की भर्ती परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के जरिए 13 पदों की भर्ती की जाएगी।
CG Vyapam: व्यापम की ओर से अगले चार माह में 17 प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। अभी व्रूापम की वेबसाइट में एमएससी नर्सिंग, पीईटी और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन जारी है। वही इस माह ही जल संसाधन विभाग, पर्यावरण संरक्षण मंडल और मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इन तीन परीक्षाओं के माध्यम से लगभग 40 से ज्यादा पदों की भर्ती की जाएगी।
ये तीन परीक्षाएं
जल संसाधन विभाग नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार सिविल पदों हेतु लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से 25 पदों की भर्ती की जाएगी। परीक्षा के बाद साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक-सैम्पलर ग्रैड-2 की भर्ती परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के जरिए 13 पदों की भर्ती की जाएगी। परीक्षा के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर प्रावीण्य सूची जारी की जाएगी।
मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में मैकेनिकल कम इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, ओव्हरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर व सहायक सेक्शन होल्डर के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर विभाग द्वारा चयन सूची जारी की जाएगी और अनुभव प्रमाण पत्र के सत्यापन उपरांत नियुक्ति की जाएगी।
तीन माह में 14 प्रवेश और भर्ती परीक्षा
अप्रैल, मई ओर जून माह में 14 प्रवेश व भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। 4 अप्रैल को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के फार्मासिस्ट ग्रेड - 2 के पदों में भर्ती की जाएगी। ऐसे ही 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा, 26 अप्रैल को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 7 मई को पीपीटी प्रवेश परीक्षा और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा, 14 मई को पीईटी और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 4 जून को प्री डीएलएड, 11 जून को प्री बीएड और बीएससी नर्सिंग, 21 जून को पीएटी-पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा और 28 जून को डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।