
रायपुर . नगर निगम क्षेत्र में निगम की पाइप लाइन से लिए गए अवैध नल कनेक्शनों पर अब निगम का हथौड़ा चलेगा। निगम प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि अवैध नल कनेक्शनों की जांच कर या तो संबंधित व्यक्ति से नियमितकरण कराए या फिर भी तत्काल काटा जाए।
इसके अलावा पानी की शिकायत का निराकरण के लिए सभी जोनों में निगम आयुक्त रजत बंसल ने टीम भी गठित की है, जो पाइप लाइन लीकेज, मरम्मत, अवैध नल कनेक्शन की जांच कर कार्यवाही करेगी। इस टीम द्वारा गर्मी में जलप्रदाय व्यवस्था का सुचारू क्रियान्वयन भी किया जाएगा।
इन कार्यों की मानिटरिंग करेंगी कमेटी
जलप्रदाय व्यवस्था निगरानी के लिए गठित जोन स्तरीय टीम को जोन के तहत समस्त वार्डों में सतही स्रोत पावरपंप एवं हैण्डपंप सहित पेयजल व्यवस्था,सार्वजनिक नल में टोटी लगाने, पृथक से जल समस्या संबंधी पंजी संधारित कर उनका निराकरण करने एवं निराकरण पश्चात शिकायतकर्ता को सूचित करने की कार्यवाही, समस्त आवेदनों का संकलन कर 2 घंटे के भीतर समस्या का निराकरण किया जाएगा।
इसके अलावा पेयजल प्रदाय न होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर से सप्लाई, किराए पर उपलब्ध कराए गए टैंकर की मॉनिटरिंग, पेयजल प्रदाय क्षेत्र में रेंडमली रेसेड्यूल क्लोरीन वाटर सैम्पल टेस्टिंग, ओव्हरहेड टैंक के जलभराव की प्रतिदिन की रिपोर्ट, ओव्हर हेड टैंक के खोलने एवं बंद करने के समय की मॉनिटरिंग करेगी
इन अफसरों को मिली जांच की जिम्मेदारी
- जोन 1 कार्यपालन अभियंता लोकेश चंद्रवंशी, सहायक अभियंता संजय वर्मा, गजाराम कंवर, कार्य सहायक हलधर ताम्रकार, जल ठेकेदार आभाष विग, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, राधेश्याम सेन ।
- जोन 2 कार्यपालन अभियंता विनोद देवांगन, प्रभारी सहायक अभियंता आईके चंद्राकर, जल ठेकेदार बसंत निषाद, आनंद निषाद, विजय डहरिया, हेमंत पटेल ।
- जोन 3 प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसएल पटेल, प्रभारी सहायक अभियंता फ त्तेलाल साहू, उपअभियंता सुधीर भट्ट, जल ठेकेदार सूरज पाल सिंह, लाइनमेन कीर्ति कुमार शर्मा।
- जोन 4 कार्यपालन अभियंता सुभाष चंद्राकर, सहायक अभियंता चित्रसेन प्रधान, उपअभियंता मयंक राठौर, कार्यसहायक प्रकाश घुडे, जल ठेकेदार राजकुमार यादव ।
- जोन 5 कार्यपालन अभियंता बीपी राही, सहायक अभियंता अभिषेक गुप्ता, उपअभियंता अतुल बंसल, कार्यसहायक हरनारायण शर्मा, जल ठेकेदार युसुफ खान ।
- जोन 6 कार्यपालन अभियंता एसपी त्रिपाठी, प्रभारी सहायक अभियंता शत्रुहन देशलहरे, जल ठेकेदार चंद्रशेखर साहू, महेन्द्र रात्रे, जगेश, रामलखन साहू।
- जोन 7 कार्यपालन अभियंता संतोष पांडे, सहायक अभियंता रघुमणि प्रधान, उपअभियंता रवि साहू, संधारण ठेकेदार रफ ीक अहमद, लाइनमेन रवि सोनी, लाइसेंस प्लंबर राजकुमार यादव।
- जोन 8 कार्यपालन अभियंता राकेश गुप्ता, सहायक अभियंता विनोद चतुर्वेदी, उपअभियंता शैलेन्द्र पटेल, कार्य सहायक कृष्णा साहू, जल ठेकेदार सतीश बंजारे शामिल हैं।