16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौक गयी पुलिस जब कार में मिला ये…उड़ गए होश

ओडिशा से दिल्ली की ओर गांजा ले जा रहे थे तस्करगिरफ्त... पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर।

2 min read
Google source verification
CGNews

महासमुंद. क्राइम स्क्वॉड व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-53 ग्राम घोड़ारी ओवरब्रिज पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 32 किलो गांजा बरामद किया। कार में सवार चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

कार से 32 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

क्राइम प्रभारी सुभाष पवार ने बताया कि रविवार सुबह घोड़ारी ओवरब्रिज पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सरायपाली की ओर से आ रही कार क्रमांक डीएल-३सी- एबी २९४३ रोका। कार की तलाशी में गांजा बरामद हुआ।कार से 32 किलो गांजा बरामद कियाहाय है ,और चार मुजरिम गिरफ्तार किये गए है कार में सवार राहुल बिहार विजयनगर गाजियाबाद के कुमुद कश्यप पिता राजेन्द्र (22), सतीश कुमार पिता मनोज राय (22), जयप्रकाश पिता रामनिवास (24) एवं दीप बिहार छपरौला के शंकर सिंह नेगी पिता राजेन्द्र (24) को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। जब्त गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में क्राइमब्रांच के एएसआई संजय राजपूत, प्रधान आरक्षक श्रवण दास, आरक्षक डिग्री नंद, त्रिनाथ प्रधान, रमाकांत एवं कोतवाली से उप निरीक्षक समीर डुमडुम शामिल थे।

ओडिशा से अन्य राज्यों को गांजा तस्करी थमने का नाम हीं नहीं ले रही है। तस्कर गांजा ले जाने तरह-तरह के पंैतरे अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को तस्कर दिल्ली पासिंग कार से गांजा की तस्करी कर रह थे। पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पखवाड़ेभर में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ दर्जनभर से अधिक कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांजा तस्करी पर नजर रखी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई करती है। सबसे ज्यादा सरायपाली और बसना के रास्ते गांजा की तस्करी होती है।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग