रायपुर

Weather Alert : कड़ाके की ठंड और शीतलहर से ठिठुरेगा छत्तीसगढ़… मिचौंग तूफान से 5 डिग्री तक गिरा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert : वर्षा मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ में होगी। मंगलवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

less than 1 minute read
Dec 07, 2023

Chhattisgarh Weather Update : चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर अब कम होने लगा है। प्रदेश में गुरुवार के बाद अगले 4 दिनों में रात का पारा तेजी से गिरेगा। बदले सिस्टम के असर से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बढ़ेगा। शुक्रवार को दिन में धूप निकलेगी।

जबकि न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस इसी अवधि में गिरावट होने की संभावना है। वर्षा मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ में होगी। मंगलवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

8 डिग्री गिर गया है दिन का पारा : बुधवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के कारण अधिकतम पारा सामान्य से 8 डिग्री तक गिर गया है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री कोरबा तथा सबसे कम तापमान 16.0 डिग्री पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया। राजधानी में दिन में एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 19 डिग्री रह सकता है।

वर्षा के मुख्य आंकड़े (मिमी) : कोटा 60, बीजापुर 50, सुकमा 50, बिल्हा 40, छिंदगढ़ 40, भैरमगढ़ 30, बिलासपुर 20, पौडी 20, तखतपुर 20, उसूर 20, लैलूंगा 20, थानखमरिया 20, करतला 20, पालपटनम 2, फरसगांव 2, गंडई 2, लोरमी 2, दरभा 2, पाली 2, पेंड्रा रोड 2, बास्तानार 2, पथरिया 2, नारायणपुर 2, जगदलपुर 2, बस्तर 10 मिमी वर्षा हुई।

Published on:
07 Dec 2023 11:37 am
Also Read
View All