रायपुर

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कोहरे की धुंध ! इस दिन से कड़कड़ाती ठंड लेगी प्रचंड रूप, देखि कितने तक गिरा पारा…

CG Weather Today : उत्तर भारत में सक्रिय एक नए पश्चिम विक्षोभ के असर से गिरता पारा स्थिर हो गया है।
2 min read
Dec 14, 2023
weather_alert_.jpg

Weather Alert : मौसम विभाग की माने तो अभी पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा में 77 फीसदी तक नमी आ रही है। जिससे रायपुर सहित कुछ जिलों में हल्के बादल छाए हुए हैं। गुरुवार से एक-दो दिनों में बादल हटते ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है। उत्तर भारत में सक्रिय एक नए पश्चिम विक्षोभ के असर से गिरता पारा स्थिर हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण रात के समय ठंड बरकरार है। वही इस बार अलनिनो प्रभाव के मजबूत होने से पूरे देश में न्यूनतम तापमान में अपेक्षाकृत कमी नहीं आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद गुरूवार से ठंड का असर कुछ बढ़ सकता है।

दिन हल्की गर्मी रही उत्तरी बर्फीली हवा के साथ पश्चिमी गर्म हवा के आने से दिन में हल्की गर्माहट भी महसूस की गई। हालांकि रात में ठंड का असर बरकरार है। राजधानी में बुधवार को दो से तीन किमी प्रति घंटे की गति से चली उत्तरी-पश्चिमी हवा के कारण दिन का अधिकतम तापमान जहां 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दिन में ठंड का मिला-जुला असर, रात में बढ़ी सिहरन

बहरहाल मौसम का मिजाज अभी दिन में जहां मिला-जुला है वहीं रात में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा सिहरन बढ़ा रही है। यानी दिन तो ठंड का असर कुछ कम है पर रात में ठंड असर दिखा रही है। ठंड से बचने लोग गर्म कपड़ों के अलावा अलाव का सहारा लेने विवश है। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। दिन भर धूप खिली रही बीच में चंद पल के लिए हल्के बादल भी आते-जाते रहे।
जिला - अधि. - न्यू.
रायपुर - 27.4 - 14.2
बिलासपुर - 26.4 - 14.4
पेंड्रारोड - 24.8 - 12.0
अंबिकापुर - 24.1 - 08.9
जगदलपुर - 26.9 - 13.8
दुर्ग- 24.4 - 14.0
राजनांदगांव - 28.0 - 14.0

Published on:
14 Dec 2023 08:11 am