रायपुर

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में प्रचंड ठंड का बढ़ेगा प्रकोप, 4 डिग्री तक गिरा पारा… देखें का ताजा अपडेट

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों में 5 से 6 डिग्री वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में इसी अवधि में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।
less than 1 minute read
Dec 08, 2023
cold_weather.jpg

CG Weather Alert : शुक्रवार से प्रदेश का मौसम फिर करवट ले सकता है। तीन दिन की बारिश के बाद अब धूप निकलने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिन के तापमान में 5 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। रात का पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है।

कई इलाकों में सुबह से घना कोहरा बनने की संभावना है। शुक्रवार से बादल छंटने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों में 5 से 6 डिग्री वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में इसी अवधि में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।

बना हुआ है सिस्टम, कुछ जगहों पर हल्की फुहार

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवात के रूप में हरियाणा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 4.5 किलो मीटर ऊंचाई तक फैला है तथा इसका अक्ष 5.8 किलोमीटर पर 75 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती हैं।

रायपुर - 20.5 - 18.5

बिलासपुर - 19.8 - 17.6

पेंड्रारोड - 19.4 - 16.6

अंबिकापुर - 19.4 - 17.6

जगदलपुर - 26.0 - 19.6

दुर्ग- 23.2 - 16.6

राजनांदगांव - 21.0 - 19.1

Published on:
08 Dec 2023 08:07 am