रायपुर

Monsoon Weather Update : मानसून एक्सप्रेस केरल पहुंची, छत्तीसगढ़ में 16 जून को एंट्री

मध्य भारत के राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना प्रदेश में एक-दो जगहों पर अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2021, 2:54 AM IST
Monsoon Weather Update : मानसून एक्सप्रेस केरल पहुंची, छत्तीसगढ़ में 16 जून को एंट्री
Monsoon Weather Update : मानसून एक्सप्रेस केरल पहुंची, छत्तीसगढ़ में 16 जून को एंट्री

रायपुर. दक्षिण पश्चिम मानसून ने दो दिन देर से 3 जून को केरल में दस्तक दे ही दी। भारत मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में मानसून दक्षिण और मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों में पहुंच जाएगा। छत्तीसगढ़ में 16 जून को राहत के आगमन की संभावना है। वहीं, रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गुरुवार शाम को अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई।

नैना का धाकड़ कारनामा, छत्तीसगढ़ की बेटी के खाते में बड़ी उपलब्धि
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर के बीच उत्तर और पश्चिम भारत में ज्यादा बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 108 फीसदी तक बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, ओडिशा में 93 से 107 फीसदी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत के राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क, 25 हजार किसानों को होगा फायदा
मौसम विभाग के अनुसार बस्तर में 16 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद करीब एक सप्ताह बाद यानी 23 जून के आसपास मानसून के रायपुर में दस्तक देने की संभावना है। बता दें कि मानसून के छत्तीसगढ़ में पहुंचने का औसत तारीख 7-8 जून है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि 4 जून को छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर अंधड़ चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। शाम या रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें... [typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...मोदी सरकार ने बताया टीकों की बर्बादी में छत्तीसगढ़ नंबर 2 पर

Published on: