रायपुर

Weather Alert : पाकिस्तान में बन रहा छत्तीसगढ़ के लिए खतरनाक सिस्टम, 15 डिग्री से भी नीचे गिरा पारा… बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

Chhattisgarh Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। रात के तापमान में अब गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगा है। बादलों के छंटते ही रात के पारे में तेजी से गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी।  
2 min read
Dec 09, 2023
raipur_weather.jpg

Weather Alert In Chhattisgarh : पिछले एक सप्ताह से आसमान में छाए बादल शुक्रवार से छंटना शुरू हो गए। दोपहर बाद आधा आसमान साफ दिखाई दिया। धूप भी खिली रही। मौसम विशेषज्ञों ने भी शनिवार से पूरा मौसम साफ होने के संकेत दिए हैं। इधर, बादलों के छंटते ही रात के पारे में तेजी से गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी।

अगले तीन दिनों में पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है। रायपुर में रात को 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को दिन का पारा 20 से 26.1 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 से 18.1 डिग्री दर्ज किया गया। अब हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम होने लगा है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। साथ ही रात के तापमान में अब गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगा है।

आज से बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में शुक्रवार से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसकी वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरावट होने की संभावना है। शनिवार से पूर्णत: बादल छंट जाएंगे। इसके कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


11 दिसंबर को फिर सक्रिय होगा एक पश्चिमी विक्षोभ, फिर बढ़ेगा पारा

प्रदेश में मिचौंग तूफान का असर समाप्त हो चुका है। वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। 11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने पर एक बार फिर रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।


जिला- अधि. - न्यू.
रायपुर- 26.1 - 18.1
बिलासपुर- 26.8 - 18.0
पेंड्रा रोड - 22.8 - 15.0
अंबिकापुर - 22.7 - 16.4
जगदलपुर- 27.6 - 17.8
दुर्ग- 25.2 - 17.0
राजनांदगांव- 25.5 - 18.7

Updated on:
09 Dec 2023 09:24 am
Published on:
09 Dec 2023 09:24 am