रायपुर

Weather Alert : सावधान ! फैल रही खतरनाक बीमारी , अब तक आ चुके हैं 50 मामले , डॉक्टरों का अलर्ट

Weather Alert : पिछले कुछ दिनों से मौसम( Chhattisgarh weather alert ) की मेहरबानी जहां किसानों के लिए वरदान साबित हुई है, वहीं मौसम( chhattisgarh weather news ) ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। मौसम में बढ़ी हुई आर्द्रता लोगों को चर्म रोगों की चपेट में ले रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jul 2023, 6:53 PM IST
health_news_1.jpg

Weather Alert : रायपुर. पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी जहां किसानों के लिए वरदान साबित हुई है, वहीं मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। मौसम में बढ़ी हुई आर्द्रता लोगों को चर्म रोगों की चपेट में ले रही है। अकेले आंबेडकर अस्पताल में रोज 50 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो बदले हुए मौसम की वजह से चर्म रोग के शिकार हो गए हैं।

बता दें कि जुलाई के पहले सप्ताह से ही हल्की-फुल्की बारिश शुरू हो गई है। तब से अब तक दो-तीन दिन के अंतराल में कहीं-कहीं बारिश हो ही रही है। बुधवार को भी शहर के आसमान पर दिनभर बादल छाए रहे। इस बदले हुए मौसम में नमी का प्रतिशत बढ़ने से हवा में चर्म रोग पैदा करने वाले जीवाणुओं की संख्या बढ़ रही है।

Weather Alert : ये जीवाणु धूल, मिट्टी और बारिश के साथ मिलकर लोगों के शरीर पर अटैक कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आंबेडकर अस्पताल के डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट में हर महीने 200 मरीज आते हैं। लेकिन, मानसून की दस्तक के साथ रोगियों की संख्या में 30 प्रतिशत तक इजाफा हो गया है।

ये हैं रोग के लक्षण

Weather Alert : जीवाणुओं के कारण जो चर्म रोग पैदा हो रहे हैं, उनमें सबसे ज्यादा मरीज खुजली से पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इन बीमारियों के लक्षणों को देखा जाए तो व्यक्ति के शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने, लाल रंग के चतके, शरीर के किसी हिस्से में खुजली होना और पुराने चर्म रोगों का उभरना शामिल हैं। हालांकि, लोग शुरू में इन बीमारियों को हल्के में लेते हैं पर जब रोग बढ़ता है तो शरीर में होने वाली खुजली से लोगों की रातों की नींद नहीं आती है

Updated on:
14 Jul 2023, 6:53 PM IST
Published on: