रायपुर

छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहे चक्रवात से बढ़ रहा दबाव, आज भी कई क्षेत्रों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2018, 9:43 AM IST
mousam
छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहे चक्रावात से बढ़ रहा दबाव, आज भी कई क्षेत्रों में होगी बारिश

रायपुर. शहर में रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा। दिनभर बादल छाए रहे, जो कभी जोरदार बारिश तो कभी हल्की बारिश होती रही। इधर मौसम में बदलाव से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। जोरदार बारिश और बिजली कडक़ने की सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे बना चक्रवात दक्षिण पश्चिम की ओर मुड़ रहा है। इसके अगले 24 घंटे में और स्पष्ट बनने के आसार है। प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश के अलावा एक दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

रायपुर जिले में विगत एक जून से 19 अगस्त तक कुल 564.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार रायपुर तहसील में 726.9 मि.मी. और आरंग में 919.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अभनपुर तहसील में 329.5 मि.मी. एवं तिल्दा में 282.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।जोरदार बारिश और बिजली कडक़ने की सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में मानसून पिछले 4 दिनों से एकदम से थम गया था। जिसके चलते मध्य छत्तीसगढ़ में लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हो रही हल्की बारिश से मानसून अपने सुस्त चाल से चल रही थी। रविवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्की से मध्यम करीब 2 घंटे तक हुई। इसके बाद बादल साफ होने से लोगों फिर उमस का सामना करना पड़ा। इसके बाद शाम 4 बजे अचानक बदले मौसम के कारण जोरदार बारिश हुई। इसके बाद रात 8 बजे गरज चमक के साथ राजधानी में झमाझम बारिश हुई। जिससे शहर के कई निचले इलाके भर गए।

Updated on:
20 Aug 2018, 9:43 AM IST
Published on: