रायपुर

Yellow Weather Warning: मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, दो दिनों बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने तेज गर्मी को देखते हुए लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है।

2 min read
May 10, 2019
Weather latest update

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने तेज गर्मी को देखते हुए लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को राजधानी में भीषण गर्मी। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक लोग गर्मी से बेहाल होते नजर आए। राजधानी में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 45.0 डिग्री रहा।

प्रदेश में पड़ रही विकराल गर्मी के कारण शुक्रवार को दिनभर लू की स्थिति रही। मौसम विभाग ने तेज गर्मी को देखते हुए लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन ने बताया पश्चिम से एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ की तरफ आ रही है। इस कारण से एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है। इससे गर्मी से आंशिक रूप से लोगों को निजात मिलेगी। तापमान में भी मामूली गिरावट आएगी।

उन्होंने बताया कि यही स्थिति आगामी दो दिनों तक रहेगी। शनिवार को राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। शाम को गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की अतिसंभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहेगा।

प्रमुख शहरों में तापमान

रायपुर- 44.4 28.5 ।

बिलासपुर- 43.9-26.9।
पेंड्रारोड- 41.4-27.0।

अंबिकापुर- 41.5-24.4।
जगदलपुर- 41.4-24.5।

दुर्ग- 43.8-28.8।
राजनांदगांव- 43.8-26.0।

Updated on:
10 May 2019 08:37 pm
Published on:
10 May 2019 08:28 pm
Also Read
View All