रायपुर

मौसम: शाम 6 बजे के बाद तेजी से गिरा तापमान, बदलाव से इस शहर में पड़ रही सबसे ज्यादा ठंड

Chhattisgarh Weather
less than 1 minute read
Nov 11, 2018
CG news
मौसम: शाम 6 बजे के बाद तेजी से गिरा तापमान, बदलाव से इस शहर में पड़ रही सबसे ज्यादा ठंड

रायपुर. राजधानी में अब सर्द रातों की दस्तक शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 10 नवम्बर की रात अब तक की सबसे सर्द रात रही। शनिवार को न्यूनतम पारा 18.5 डिग्री रहा, जबकि एक दिन पहले पारा 19 डिग्री सेल्सियस रहा था।

दिवाली के बाद अब मौसम में ठंडक शुरू हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। रायपुर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिवाली के बाद से तापमान में नरमी बीते वर्ष भी दर्ज की गई थी। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पेंड्रा रोड में ठंड सबसे ज्यादा
पेंड्रा रोड में 10 नवंबर को सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां पारा 11.07 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अन्य शहरों की बात करें तो बिलासपुर 15.02 और जगदलपुर में पारा 15.0 डिग्री सेल्सियस, व अंबिकापुर में पारा 11.08 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन को गर्मी, रात को ठंड
मौसम की हलचल कुछ ऐसी है कि राजधानी में दिन को गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रात को मौसम में ठंड बढऩे लगी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी चक्रवात जैसी स्थिति नहीं है। अधिकतम तापमान अभी भी शहरी क्षेत्रों में 25 से 32 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है, वहीं न्यूनतम तापमान में शाम 6 बजे के बाद तेजी से गिरावट भी दर्ज की जा रही है।

शहर अधि. न्यूनतम
रायपुर - 31.09 - 18.05
अंबिकापुर - 25.09 - 11.08
बिलासपुर - 30.0 - 15.02
पेंड्रा रोड - 29.02 - 11.07
जगदलपुर - 31.01 - 15.0

Published on:
11 Nov 2018 06:48 pm