
रायपुर। प्रदेश में कुछ दिनों के ब्रेक के बाद मानसून ने अच्छी वापसी की है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक ये सिलसिलाआने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अन्य और जिलों राजनांदगांव, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर में बारिश का येलो अलर्ट है। राजधानी रायपुर में भी अति भारी की चेतावनी है। अन्य शहरों में 21 जुलाई ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, अबिकापुर, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ ही इसके अलावा एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक है फैला है।