
रायपुर. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र/ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार 27 और 28 अगस्त को छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती क्षेत्र के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। अगले 3-4 दिनों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की अधिक संभावना है।
कोरोनाकाल में बड़ा फैसला, इंटरस्टेट और नेशनल परमिट वाली बसें चलेंगी
आईएमडी के मुताबिक 28 अगस्त तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में, 27 व 28 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पश्चिम राजस्थान में भारी से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। अब दक्षिण पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान से सटे इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। अगले 2 दिनों के दौरान गर्मी कम होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- सोनिया और राहुल गांधी हर चुनौती में उम्मीद की किरण
छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के अनुसार प्रदेश में 1 जून से अब तक कुल 932.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 1991.5 मिमी और सबसे न्यूनतम कबीरधाम में 643.2 मिमी औसत वर्षा अब तक रिकॉर्ड की गई है। वहीं, रायपुर में 721.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें..सोनू सूद बोले- आंसू पोंछ ले बहन, किताबें नई होंगी और घर भी नया होगा