Weather Update : राजधानी समेत प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा है।
weather update : राजधानी समेत प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 और रात का पारा भी 21 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। नमी युक्त हवाओं का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इसकी वजह से गर्मी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। वहीं बीते शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन, जानिए खाते में कब से आएगा पैसा...
एच पी चन्द्रा, मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि एक पश्चिम विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में 3.1 किमी ऊंचाई पर उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास, 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर द्रोणिका के साथ 30 डिग्री उत्तर और 67 डिग्री पूर्व में स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आ रही है। इसके कारण प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल, मध्य स्तर पर बना हुआ है। प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में हल्के बादल रहेंगे।