रायपुर

Weather Update : 7 जिलों में जोरदार बारिश के संकेत ! इस दिन एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानिए IMD की भविष्यवाणी

CG Weather Update : मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर से अच्छी बारिश होने की आशंका जताई है।

less than 1 minute read
Sep 01, 2023
Weather Update : 7 जिलों में जोरदार बारिश के संकेत ! इस दिन एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानिए IMD की भविष्यवाणी

रायपुर। cg weather Update : छत्तीसगढ़ में इन दिनों उमस से भरे मौसम का दौर चल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर से अच्छी बारिश होने की आशंका जताई है। (cg weather alert) प्रदेश के कई जिलों में 4 सितम्बर को अच्छी बारिश हो सकती है।

यहां बन रहा सिस्टम

cg weather alert : मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बनी हुई है। ऊपरी हवा के चक्रवात उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैले हुए है। जिसके असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। (cg weather update) बता दें कि, 4 सितम्बर से पहले तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

इन जिलों में होगी बारिश

Weather Alert : जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, (weather update) गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हल्की बारिश तो कही अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Published on:
01 Sept 2023 05:59 pm
Also Read
View All