रायपुर

बस्तर में माओवादियों की हथियार बनाने की फैक्ट्री

सूत्रों के मुताबिक टेक रमन्ना माओवादियों के लिए हथियार और इसके निर्माण की तकनीकी जानकारी देता था। इसके लिए उसने उत्तर बस्तर में एक फैक्ट्री बनाए जाने

2 min read
Feb 12, 2018
wepons

रायपुर .महाराष्ट्र के चन्द्रपुर से गिरफ्तार किए दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य टेक रमन्ना से बस्तर पुलिस को गढ़चिरौली में पूछताछ में दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक टेक रमन्ना माओवादियों के लिए हथियार और इसके निर्माण की तकनीकी जानकारी देता था। इसके लिए उसने उत्तर बस्तर में एक फैक्ट्री बनाए जाने का दावा किया है। उसके द्वारा निर्मित अधिकांश हथियारों , विस्फोटकों का माओवादी इस्तेमाल करते हैं। उससे मिले इनपुट के आधार पर शीघ्र ही सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। ज्ञात हो कि टेक रमन्ना पिछले ४२ वर्षो से माओवादियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दे रहा है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए माओवादी टेक रमन्ना से महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारियां मिली है। इसकी वास्तविकता का परीक्षण किया जाएगा। पूछताछ में पुलिस को टेक रमन्ना से इनपुट मिले है।

शीर्ष कमांडरों से सीधा संपर्क
छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और तेंलगाना शीर्ष माओवादियों और कमांडरों के साथ सीधे जुडा़ हुआ था। उत्तर बस्तर में सक्रिय हिड़मा के साथ उसके सीधे कनेक्शन होने की जानकारी मिली है। उसे बड़ी वारदात को अंजाम देने के पहले आयोजित की जाने वाली बैठकों में बुलाया जाता था। उसकी पत्नी पद्मा कोडापे द्वारा 1998-99 में बस्तर में एक बड़े विस्फोट की घटना में शामिल होने की जानकारी भी मिली है।

ये भी पढ़ें

नक्सलियों के हिट लिस्ट में था ये युवक, किडनैप कर दी मौत की सजा

नए लड़ाकों को तैयार का जिम्मा

मुठभेड़ के दौरान हथियारों का सही तरीके से चलाने के लिए वह लड़ाकों को प्रशिक्षण भी देता था। नए लड़ाकों को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार का काम भी करता था। राज्य पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टेक रमन्ना को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस समय गढ़चिरौली में उसके साथ छग के साथ ही अन्य राज्यों की पुलिस भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि रमन्ना से उसके साथियों और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही बड़ी सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें

VIDEO: नक्सलियों ने थाने के सामने किया बम धमाका, जवानों ने एेसे दिया जवाब
Published on:
12 Feb 2018 11:59 pm
Also Read
View All