रायपुर

मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी के वाट्सऐप जासूसी को लेकर छत्तीसगढ़ के CM ने बोला बड़ा हमला

वाट्सऐप स्पाय गेट : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का फोन भी हुआ था हैक, कांग्रेस का दावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार की तुलना हिटलर सरकार से की सीएम भूपेश बघेल ने कहा- अगर जासूसी की आदत पुरानी हो तो कभी जाती नहीं है
2 min read
मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी के वाट्सऐप जासूसी को लेकर छत्तीसगढ़ CM ने बोला बड़ा हमला
मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी के वाट्सऐप जासूसी को लेकर छत्तीसगढ़ CM ने बोला बड़ा हमला

रायपुर. वाट्सऐप स्पाय गेट को लेकर छिड़े विवाद के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का फोन हैक होने का दावा कांग्रेस ने किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को ट्वीट करके नरेन्द्र मोदी सरकार की तुलना हिटलर से की है। भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में कहा कि जाहिर है कि अगर जासूसी की आदत पुरानी हो तो कभी जाती नहीं है।

मोहन भागवत बताएं उनका राष्ट्रवाद हिटलर से प्रभावित है या नहीं : सीएम
[typography_font:18pt;" >पढ़ें- भाजपा यानी भारतीय जासूस पार्टी : कांग्रेस
कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि प्रियंका गांधी के वाट्सऐप को भी निशाना बनाया गया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि इस बार के लोकसभा चुनाव के दौरान सेल फोनों को हैक करने के लिए अवैध जासूस पेगासस का इस्तेमाल किया गया .. भाजपा सरकार इससे पूरी तरह वाकिफ है। फेसबुक द्वारा बार-बार याद दिलाए जाने के बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार इस अवैध व असंवैधानिक जासूसी और जासूसी रैकेट की सूत्रधार व कर्ताधर्ता है। भाजपा के लिए नया परिवर्णी शब्द है- भारतीय जासूस पार्टी।

गांधीजी का हत्यारा गोडसे था सावरकर का शिष्य : भूपेश बघेल
[typography_font:18pt;" >पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल से हैशटेग वाट्सऐप स्पाय गेट कर ट्वीट किया। भूपेश बघेल ने ट्वीट में कहा कि हिटलर के 45 हजार प्रशिक्षित जासूस थे। रावण ने भी शार्दुल, शुक्र व शारण से जासूसी करवाई थी। महाभारत में भी प्रतिवेदक, कापटिक, कर्णेजप नाम से जासूसों को सम्बोधित किया गया है। जाहिर है कि अगर जासूसी की आदत पुरानी हो तो कभी जाती नहीं है।

छत्तीसगढ़ के सीएम का ट्वीट
[typography_font:18pt;" >पढ़ें- आरएसएस है हिटलर से प्रभावित : सीएम
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बापू की 150 वीं जयंती के मौके पर गांधी विचार यात्रा की थी। तब भूपेश बघेल ने कहा था कि आरएसएस का राष्ट्रवाद उत्तेजक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से सवाल किया था कि वे बताएं उनका राष्ट्रवाद हिटलर से प्रभावित है या नहीं?

Updated on:
03 Nov 2019 09:41 pm
Published on:
03 Nov 2019 09:38 pm