रायपुर

छत्तीगढ़ में महिलाओं को मिला 33% आरक्षण, पुलिस के राजपत्रित पदों पर भर्ती में मिलेगा इन नियमों का लाभ

Women Reservation In Police Recruitment : छत्तीसगढ़ में होने वाले पुलिस भर्ती में अब स्थानीय महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

less than 1 minute read
Sep 20, 2023
छत्तीगढ़ में महिलाओं को मिला 33% आरक्षण, पुलिस के राजपत्रित पदों पर भर्ती में मिलेगा इन नियमों का लाभ
छत्तीगढ़ में महिलाओं को मिला 33% आरक्षण, पुलिस के राजपत्रित पदों पर भर्ती में मिलेगा इन नियमों का लाभ

रायपुर। Women Reservation In Police Recruitment : छत्तीसगढ़ में होने वाले पुलिस भर्ती में अब स्थानीय महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा। अब तक राजपत्रित संवर्ग में इसे शामिल नहीं किया गया था।

Women Reservation In Police Recruitment : अन्य पदों के लिए महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। इसका लाभ अन्य राज्यों की महिलाओं को दिया जा रहा था। लेकिन राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2005 में संशोधन किया गया है।

Women Reservation In Police Recruitment : इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है। इसमें (पीएससी) द्वारा आयोजित राजपत्रित भर्ती परीक्षाओं में राज्य की महिलाओं को विशेष आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही निरीक्षक और अनुसचिविय स्तर के महिला पुलिसकर्मी को आरक्षण नियमों का लाभ मिलेगा।

Published on:
20 Sept 2023 11:50 am