
रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिलतरा इलाके में एक व्यक्ति पड़ोस में रहने वाली महिला पर बुरी नीयत रखता था। उसने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद धरसींवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, घटना सिलतरा इलाके की है, यहां की रहने वाली संतोषी (30) अपने पति से अलग होकर पिछले एक साल से अपने भाई के घर रह रही थी। उसके पड़ोस में रहने वाला घनश्याम पारधी महिला पर बुरी नीयत रखता था। रविवार की सुबह करीब 4 बजे महिला शौच जाने के लिए उठी। वह घर से कुछ दूर मैदान पहुंची ही थी। उसी दौरान घनश्याम भी पहुंच गया।
उससे शादी करने का दबाव डालने लगा। महिला ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद नाराज होकर वह दुष्कर्म करने लगा। इसके बाद भी महिला नहीं मानी, तो आरोपी ने मौके पर पड़े पत्थर से उसे मारना शुरू कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने महिला के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी घर आ गया। और वहां से फिर भाग गया। उजाला होने पर लोगों की नजर पड़ी। पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
Read More : खेत में कर रहे थे ये गंदा काम , पुलिस ने दबिश देकर पहुंचाया सलाखों के पीछे
पुलिस ने घनश्याम की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पत्नी पिछले 14 साल से उसके साथ नहीं है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।